Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कई अहम मुद्दों पर लगेगी मुहर

इस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 165 का हुआ ट्रांसफर...देखिये लिस्ट..!!

(ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का खुलासा — निकला हत्या का मामला, पुत्र : संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का खुलासा — निकला हत्या का मामला, पुत्र ने ही की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया

Jagbhan Yadav

Mon, Oct 6, 2025

कुम्हारी/ कुम्हारी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में हुई एक व्यक्ति की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। प्रारंभिक रूप से इसे सामान्य मृत्यु माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला हत्या का निकला। पुलिस ने मृतक के बेटे को ही हत्या का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मामला इस प्रकार है

दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को दिलीप कुमार वर्मा, शासकीय अस्पताल कुम्हारी से एक अस्पताली मेमो लेकर थाना पहुंचे, जिसमें होरीलाल साहू की मृत्यु की सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामला संदिग्ध पाते हुए मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

जांच के दौरान प्राप्त शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मृतक होरीलाल साहू की मृत्यु सिर में आई गंभीर चोटों के कारण हुई है। इस आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।

गवाहों के बयान से खुला हत्या का सच

मर्ग जांच के दौरान गवाहों ने बताया कि घटना के एक दिन पहले, यानी 04 अक्टूबरको मृतक का अपने पुत्र गजेन्द्र साहू से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान गजेन्द्र ने अपने पिता के साथ मारपीट की थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई।

आरोपी पुत्र गिरफ्तार, जेल भेजा गया

जांच के ठोस सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी गजेन्द्र साहू के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया है।

Tags :

Raipur durg bhilai kumhari charoda

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें