Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भिलाई 3 में हुए अंधे कत्ल के मामले का खुलासा: पुराने केस में समझौता करने के विवाद पर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Tue, Apr 8, 2025

भिलाई। दिनांक 06.04.2025 को प्रार्थी मनोज डहरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 25-30 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में वार कर मृतक की हत्या कर ग्राम पथर्रा पवन यादव के खेत के पास लाकर साक्ष्य मिटाने के लिए मिट्टी तेल डाल कर जलाया गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 133/25, धारा 103(1), 238(a) बी एन एस पजींबद्व कर विवेचना में लिया गया।

एसपी द्वारा अज्ञात मृतक के शिनाख्तगी एवं घटना के आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुये थे। थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश ध्रुव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरापियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।

गठित विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया अज्ञात मृतक के बांह में टैटू बना हुआ था जिसके आधार पर टीम द्वारा अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी हेेतु प्रयास किया गया जो अज्ञात मृतक कि शिनाख्तगी रॉकी लांजेवार निवासी प्रोजेक्ट आटोमोबाईल के पास पावर हाउस के रूप में हुई एंव मृतक के शव से कुछ दुरी पर किसी बडे़ वाहन का निशान देखा गया था।

उक्त संदेही वाहन की पतासाजी हेतु टीम द्वारा त्रिनयन एप्प की मदद लेते हुये घटना स्थल आने-जाने वाले मार्ग के सभी सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया सीसीटीवी फूटेज अवलोकन पर एक संदेही वाहन आयशर को चिन्हाकित कर उक्त संदेही वाहन के संबंध पता-तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की मृतक के दामाद दुल्यांश गजभिये को घटना के रात्रि में उक्त संदेही वाहन को चलाते देखा गया है।

प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही दुल्यांश गजभिये को पकड़ कर पूछताछ करने पर बताया कि मृतक रॉकी लांजेवार उसका ससुर है नशे में अक्सर संदेही एवं उसकी पत्नि को आये दिन पुराने केश में समझौता करने हेतु धमकाते रहता था। घटना के दिन भी मृतक रॉकी लांजेवार नशे की हालत में आरोपी दुल्यांश गजभिये एवं उसकी पत्नि को गाली गुफ्तार कर धमकी दे रहा था उसी बात पर नाराज होकर आरोपी दुल्यांश ने लोहे के रॉड से मृतक के सिर में 3-4 वार किया।

जिससे मृतक की मृत्यु हो गई जिसके पश्चात आरोपी दुल्यांश ने उक्त वाहन से केम्प 1 जलेबी चौक जाकर अपनी सास मोहनी लांजेवार को लेकर आया मृतक के शव को कपड़े, साड़ी, चटाई लपेट कर घर से मिट्टी तेल लेकर अपनी सास मोहनी लांजेवार एवं उसकी पत्नि के सहयोग से वाहन आयशर में क्रमांक MH-40-BL-9629 में भरकर ग्राम पर्थरा के खेत में ले जाकर साक्ष्य मिटाने के नीयत से जला दिया। आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी भिलाई से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें