Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बम ब्लास्ट से दहली धार्मिक नगरी , 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Jagbhan Yadav

Thu, Feb 15, 2024

UP News: यूपी के धार्मिक नगरी में अचानक हुए बम ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना भयंकर था कि एक युवक का शव उछलकर 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गिरा। ‌

UP News: यूपी के धार्मिक नगरी में अचानक हुए बम ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना भयंकर था कि एक युवक का शव उछलकर 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गिरा। ‌

bomb blast in UP chitrkoot painful death of 3 people

Bomb Blast in Chitrkoot: बम ब्लास्ट उत्तर प्रदेश के च‍ित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान अचानक बम में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना म‍िलते ही डीएम और एसपी सहित मौके पर पहुंच गए हैं। अभी मरने वालों में पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक महोत्सव में टेंट लगाने वाले कर्मचारी थे।

चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के मैदान में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव चल रहा था। ‌महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद रात में आतिशबाजी का कार्यक्रम था। ‌इसके लिए बम को मंच के पीछे रखा गया था।

bum_blast.jpg

एक युवक 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गि‍रा

अचानक से बम में विस्फोट होने लगा। इसकी चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई। व‍िस्‍फोट इतना भयंकर था क‍ि एक युवक का शव उछलकर 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गिरा। वहीं, विस्फोट वाली जगह पर करीब पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें