: DGP यादव ने किए 11 जिलों के SSP को शोकॉज नोटिस जारी
Sat, Nov 18, 2023
पंजाब के DGP गौरव यादव ने 11 जिलों के SSP को शोकॉज नोटिस जारी किए हैं।
इनमें बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर, संगरूर के साथ-साथ पुलिस जिले जगराओं व खन्ना के SSP शामिल हैं।
ये नोटिस इन अफसरों के इलाकों में पराली जलाने के बढ़ते मामलों को लेकर जारी किए गए हैं।
DGP यादव ने किए 11 जिलों के SSP को शोकॉज नोटिस जारी
: लोकतंत्र का अच्छा उदाहरणः इस गांव के ग्रामीणों ने किया 100 प्रतिशत मतदान, जागरूक मतदाता का दिया परिचय
Fri, Nov 17, 2023
नीरज यादव , बालाघाट।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP assembly election 2023)को लेकर आज लोगों ने अपने मताधिकार को प्रयोग करते हुए लोकतंत्र का महापर्व (Great festival of democracy) मनाया। इस दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को भी मिला। बालाघाट जिले के 6 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 79.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं बालाघाट विधानसभा से एक गांव ऐसा है जहां रिकार्ड 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
Read more-
Madhya Pradesh Election Voting: शाम पांच बजे तक वोटिंग का प्रतिशत जारी, आगर मालवा में सबसे ज्यादा
Read more-
मतदान, अलीराजपुर में सबसे कम, देखें जिलेवार आंकड़े…
बता दें कि बालाघाट विधानसभा के लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सोनेवानी वन गांव में मतदाताओं ने अपनी जागरूकता की परिचय देते हुए मतदान किया है। यहां पर 100% मतदान दर्ज किया गया है। सोनेवानी वन गांव में मतदाताओं की संख्या लगभग 42 है। इस गांव में सभी 42 मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र का महापर्व मनाया है।
: मतदान से लौट रही पोलिंग पार्टी पर हमला,एक जवान की मौत
Fri, Nov 17, 2023
रायपुर ।
गरियाबंद में नक्सलियों द्वारा किए गए आईइडी ब्लास्ट में आईटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया है। नक्सलियों ने मतदान कराकर लौट रहे पोलिंग पार्टी पर हमला किया।
मिली जानकारी के अनुसार पोलिंग पार्टी बड़े गोबरा मतदान केंद्र से लौट रही थी इसी दौरान नक्सलियों ने पोलिंग पाटी्र्र को निशाना बनाया और आईइडी ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में आईटीबीपी का हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। हालांकि इस हमले के बाद भी पोलिंग पार्टी ने ईवीएम मशीन को सुरक्षित गरियाबंद पहुंचा दिया।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार सुबह भी धमतरी में मतदान दल को सुरक्षा प्रदान करने निकली सीआरपीएफ की टीम पर नक्सली हमला हुआ था। गस्त पर निकले आईटीबीपी और डीआरजी की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक आईइडी ब्लास्ट किया था। हालांकि इस हमले मे किसी को गंभीर चोट नही लगी थी। पर बाइक में सवार 2 डीआरजी जवान बाल-बाल बच गये थे। यह भी बता दें कि गुरूवार को ही नक्सलियों के द्वारा मतदान बहिष्कार के बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। इसे देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।