Breaking : सौम्या चौरसिया को ED ने कोर्ट में किया पेश
Wed, Dec 17, 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया (Soumya Chaurasia arrested) को कल 16 दिसम्बर (मंगलवार) को गिरफ्तार किया था। वही सौम्या को आज ED की टीम ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया है।
आपको बता दें कि सौम्या चौरसिया को कल मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया गया था, उसके बाद शाम को गिरफ्तारी की है। वहीं आज उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया है।
30 मई 2025 को कोल लेवी घोटाला और DMF घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया समेत 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद आरोपी रायपुर के सेंट्रल जेल से रिहा हो गए, जिसमें निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई भी शामिल थे।
कोर्ट ने कहा था कि जिस जगह पर रहेंगे उनका एड्रेस संबंधित थाने को देना होगा। सभी आरोपी लगभग 2 साल से जेल में बंद थे। सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुई थी। जानकारी के मुताबिक जमानत पर रिहा होने के बाद सौम्या बेंगलुरु में रह रही थी।
CG : तेंदुए ने छीन ली तीन साल की मासूम की ज़िंदगी, इस हालत में मिली बच्चे की लाश
Wed, Dec 17, 2025
धमतरी।
धमतरी जिला के नगरी ब्लाक के सीतानदी अभ्यारण्य से सटे ग्राम गाताबाहरा में रविवार की शाम वह पल आया, जिसने पूरे गांव को खामोशी और खौफ में डुबो दिया। घर के आंगन में दोस्तों संग खेल रहा तीन वर्षीय देवेश कुमार मरकाम किसी को कुछ समझ आने से पहले ही अचानक ओझल हो गया। कुछ ही देर में मासूम की खिलखिलाहट मातम में बदल गई।
परिजन पहले इसे बच्चों की शरारत समझते रहे, लेकिन जब काफी देर तक देवेश नहीं मिला तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। हर आंगन, हर पगडंडी और हर आवाज़ में देवेश को तलाशा गया। उम्मीदें तब टूटीं जब गांव से कुछ दूर जंगल में उसका नन्हा सा शव मिला। कपड़ों से पहचान हुई और चेहरे पर मिले गहरे जख्मों ने सबको स्तब्ध कर दिया। ग्रामीणों का मानना है कि जंगलों जानवर ही मासूम को उठा ले गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, डीएफओ सहित मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
देवेश के माता-पिता रोशन मरकाम और संगिता मरकाम का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में चूल्हे नहीं जले, आंगन सूने रहे और हर आंख नम रही। सीतानदी अभ्यारण्य से लगे इस गांव में अब बच्चों को बाहर खेलने भेजने से लोग डर रहे हैं।
इस घटना ने एक बार फिर जंगल से सटे इलाकों में इंसान और वन्यजीवों के टकराव की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश भी है और वे वन विभाग से तत्काल ठोस सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं, ताकि किसी और घर का आंगन फिर कभी मातम में न बदले।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में हंगामा : सदन में तख्ती लेकर पहुंचा विपक्ष
Wed, Dec 17, 2025
रायपुर। CG Assembly Winter Session 2025:
आज छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। वहीं सदन में कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में हंगामा देखने को मिला। विपक्ष सदन में तख्ती लेकर पहुंचा। जिसे लेकर स्पीकर डॉ रमन सिंह ने इस पर आपत्ती जताई।
उन्होंने कहा कि, सदन में तख्ती लाना संसदीय नहीं है और प्रश्नकाल को बाधित ना करें। इस पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, अभी विपक्ष की भागवत नहीं सुनेंगे। वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में हंगामा जारी है।