जशपुर जिले की : 10 सड़कों के लिए 31 करोड़ 91 लाख रुपये की स्वीकृति
Thu, Jan 1, 2026
रायपुर।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की एक और बड़ी सौगातनववर्ष से ठीक पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 10 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के लिए कुल 31 करोड़ 91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्षों से लंबित इन सड़कों की मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
स्वीकृत कार्यों में एनएच-43 रोड (मुड़ापारा) से चर्चपारा होते हुए सुकबासुपारा तक सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 47 लाख 97 हजार रुपये, ग्राम पंचायत कछार से सरपंच बस्ती चौक पक्की सड़क से तिरसोठ तक के लिए 3 करोड़ 41 लाख रुपये, कांसाबेल के डांडपानी से खूटेरा पहुंच मार्ग हेतु 4 करोड़ 52 लाख रुपये तथा पाले पखना से जुनवाईंन पहुंच मार्ग के लिए 4 करोड़ 68 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।इसी क्रम में कांसाबेल के सेमरकछार भट्टीटोली से लपई पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 69 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कर्रबेवरा से पखनापारा माड़ो गुफा तक पहुंच मार्ग हेतु 1 करोड़ 88 लाख रुपये, ग्राम पंचायत घरजियाबथान के ठाकुरमुड़ा से रघुनाथपुर जोड़ा तालाब मार्ग के लिए 2 करोड़ 61 लाख रुपये, ग्राम पंचायत पाकरगांव से तुरवाआमा होते हुए चौराआमा पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 61 लाख रुपये, ग्राम पंचायत भगरपुर से भगोरा पहुंच मार्ग के लिए 4 करोड़ 60 लाख रुपये तथा अटल चौक से पंडरीपानी होते हुए तिलंगा पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 43 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
इन सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। इससे किसानों को कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों की शिक्षा तक पहुंच आसान होगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच और अधिक सुलभ होगी।ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नए वर्ष से पूर्व जिले को यह महत्वपूर्ण विकास सौगात देकर वर्षों पुरानी मांग पूरी की है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जशपुर जिले के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा।
राजधानी रायपुर में 23 : जनवरी से लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली
Thu, Jan 1, 2026
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव की अध्यक्षता में आज 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर मुहर लगाई गई। जिसमें रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने को मंजूरी दे दी गई है, जिसकी जानकारी उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी।
बता दें कि, यह व्यवस्था 23 जनवरी 2026 से रायपुर महानगर में शुरू होगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर घोषणा की थी। इसके लागू होने से नई व्यवस्था के तहत पुलिस आयुक्त को जिले की कानून-व्यवस्था से जुड़े कई अहम अधिकार प्राप्त होंगे, जिससे निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और जनता को अधिक सुरक्षा मिलेगी।
पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से शहरी क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार और आपात स्थितियों में त्वरित फैसले संभव हो सकेंगे। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
CG : ओवरब्रिज पर मौत का तांडव : बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
Thu, Jan 1, 2026
आरंग,रायपुर।
नेशनल हाईवे-53 पर मंगलवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लखौली ओवरब्रिज पर देर शाम 7 बजे हुआ, जब बाइक cg 04-4714 में सवार 2 युवक आरंग से रायपुर की ओर जा रहे थे।
जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान संदीप निषाद (18 वर्ष) निवासी बड़गांव (तुमगांव) तथा तिलक निषाद (20 वर्ष) निवासी रायतुम (पटेवा) के रूप में हुई है
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरब्रिज पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक घिसटते हुए करीब 50 मीटर दूर जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्चुरी (शवगृह) भेज दिया है तथा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।पुलिस के अनुसार बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।