CG : प्रशासनिक अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए किया गया चयन, राज्य सरकार का आदेश जारी
Fri, Mar 27, 2026
रायपुर ।
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2025 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा (नायब तहसीलदार) अधिकारियों के प्रशिक्षण को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत तीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
Color Heading... : draft title
Fri, Mar 27, 2026
कांकेर।
कांकेर और मोहला मानपुर के जंगलों में सक्रिय आरकेबी डिवीजन के अंतिम 5 नक्सलियों ने भी आत्म समर्पण कर दिया है, 5 नक्सली अपने हथियार के साथ कांकेर जिला मुख्यालय पहुंच रहे है, जहां सभी कांकेर एसपी निखिल राखेचा के सामने हथियार डाल मुख्य धारा में शामिल होंगे।
आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली एसीएम रैंक के है, जिसमें मंगेश, गणेशा , राजे, हिडमें और मंगती शामिल है। सरेंडर करने वाले नक्सली अपने साथ SLR, दो 303 रायफल भी साथ लेकर आ रहे है। इस आत्म समर्पण के बाद क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों की अंतिम कमेटी भी खत्म हो गई है। बता दे कि इलाके में सक्रिय रहे अधिकांश बड़े नक्सली मुठभेड़ में मारे गए या आत्म समर्पण कर चुके है।ऐसे में जब 31 मार्च 2026 की डेडलाइन में सिर्फ 5 दिन शेष बचे है तब इन अंतिम नक्सलियों का मुख्य धारा में वापस आना पुलिस के लिए राहत की खबर है। वही अब कांकेर पुलिस के लिए आखिरी चुनौती कांकेर के जंगलों में शेष बचे 17 नक्सली है, जिसमें डीवीसीएम चंदर और एसीएम रूपी प्रमुख है। जिनके आत्म समर्पण की अफवाह भी लंबे समय से उड़ रही है लेकिन अब तक इन्होंने हथियार नहीं डाला है।
Breaking : : रायपुर में स्टेट GST की ताबड़तोड़ कार्रवाई, इन दो कारोबारी के ठिकानों पर मारा छापा
Fri, Mar 27, 2026
रायपुर।
राजधानी रायपुर में आज स्टेट जीएसटी की टीम ने टैक्स चोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में स्थित दो प्रमुख व्यापारिक संस्थानों लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है
एक साथ 4 ठिकानों पर दबिश
करीब 10 अधिकारियों की टीम इन दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है। विभाग को इन फर्मों के खिलाफ लंबे समय से टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी के दौरान टीम ने बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और कंप्यूटर-लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।
शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के पुख्ता संकेत मिले हैं। फिलहाल दस्तावेजों की जांच की जा रही है।