: रायपुर में थाना प्रभारियों का तबादला
Tue, Nov 5, 2024
रायपुर
.
राजधानी पुलिसिंग में कसावट लाने एएसपी संतोष सिंह ने तीन निरीक्षकों काे इधर से उधर किया है. रविंद्र कुमार यादव को सरस्वती नगर थाना प्रभारी बनाए गए हैं. कमलेश कुमार देवांगन को पंडरी थाने के टीआई बनाए गए हैं. वहीं हरीश कुमार साहू को माना थाने से यातायात में पदस्थ किया गया है.
: राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिले में ब्लैक स्पाट का चिन्हांकन करने कहा
Sat, Nov 2, 2024
राजनांदगांव ।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में ब्लैक स्पाट का चिन्हांकन करने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों में सुधारात्मक कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकता है। उन्होंने जिले में चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट की जानकारी और वहां शीघ्र सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने कहा कि जहां भी ब्लैक स्पार्ट चिन्हांकित किए गए है, उनका निरीक्षण लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर लें और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी जब क्षेत्र का दौरा करते हंै, उस समय सड़कों का भी निरीक्षण कर लें और जहां सड़क खराब है, उसका विवरण प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों में यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के साथ जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही स्वच्छता का पालन करने भी छात्रों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे से होने वाले शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक नुकसान के बारे में बताएं और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें।
इस दौरान अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने ब्लैक स्पॉट, विभिन्न दुर्घटनाओं की जानकारी के साथ अब तक की गई विभागीय कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहां भी वाहन चालक लापरवाही से वाहन चलाते पाए गए हैं, उन पर कार्रवाई कर उनके ड्राईविंग लाईसेंस के निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि स्कूलों एवं कालेजों में यातायात के नियमों एवं उनके अनुशासित ढंग से पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, सभी एसडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
: CG Accident: टाटीबंध चौक में इंजीनियर की मौत, ट्रक की चपेट में आए युवक ने तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम
Sun, Oct 27, 2024
CG Accident: टाटीबंध चौक में इंजीनियर की मौत, ट्रक की चपेट में आए युवक ने तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम
CG Accident: टाटीबंध चौक पर हुए हादसे में 26 वर्षीय युवा इंजीनियर की मौत हो गई। युवक रायपुर में एक निजी
CG Accident: राजधानी के टाटीबंध चौक पर ओवरब्रिज बनने के बावजूद सड़क
हादसे
कम नहीं हो रहे हैं। फिर एक युवा इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। बीते 21 अक्टूबर को सामने दोपहर करीब 2 बजे एक ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इंजीनियर की मौत अस्पताल में हो गई। अचानक हुए हादसे में जवान बेटे को खोने के बाद परिवार में मातम छा गया।
CG Accident: रायपुर के निजी कंपनी कर रहा था नौकरी
CG Accident: जानकारी के अनुसार दुर्ग सिकोलाभाटा निवासी 26 वर्षीय पुष्पेन्द्र यादव रायपुर के एक निजी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। (
CG Road accident
) 21 अक्क्टूर को काम खत्म कर घर जा रहा था। उसी समय टाटीबंध चौक पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गैस टंकी से भरे ट्रक (सीजी-04 एमटी 5230) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुष्पेन्द्र दूर जा गिरा, जबकि उसकी मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे आ गई।
मौके पर लोगों ने 112 की टीम को सूचित किया, जिसके बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। आमानाका थाना में गैस टंकी से भरे ट्रक को जब्त कर आगे की जांच की। इधर गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र को एम्स में भर्ती कराया गया। लेकिन चोट गंभीर होने के कारण हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां 26 अक्टूबर को उपचार के दौरान सांस थम गई।
परिवारजनों को गहरा सदमा
पुष्पेंद्र के अचानक मौत से परिवारजनों को गहरा सदमा लगा है। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र आर्थिक कमजोरी के बाद भी लगन से पढ़ाई की और इंजीनियर बनकर परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा कर रहा था। सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन एक हादसे ने परिवार को फिर से कमजोर बना दिया।