: दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे से पीट-पीट कर दो लोगों की हत्या, गांव में तनाव का माहौल
Thu, Jan 2, 2025
लोरमी.
जिले में नए साल का जश्न अब मातम में पसर गया है. दरअसल मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में एक बार फिर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से खूनी संघर्ष हुआ है, जिसमें दो लोंगों की जान चली गई. वहीं तीन लोग घायल हुए हैं. यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के चंदली गांव की है.
जानकारी के मुताबिक, मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई. इस घटना में शंकर राज पिता सिया रामराज उम्र 35 वर्ष और सुनील यादव पिता गणेश यादव उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गांव के ही गोकुल राज, गजानंद राज और गणेश यादव घायल हो गए, जिनका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में जारी है.
इस घटना को लेकर लोरमी SDOP माधुरी धिरही ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. साथ ही दोनों मृतक का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को शव सौंपकर मामले की विवेचना की जा रही है. शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
बताया जा रहा है कि गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके. घटना के दौरान दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे. मामूली विवाद के चलते यह पूरी घटना हुई है. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है. जांच में और भी तथ्य आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
: ED की कार्रवाई सिर्फ प्रताड़ित करना : भूपेश बघेल
Thu, Jan 2, 2025
रायपुर। रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की कार्रवाई को लेकर सियासत गरमाई हुई है. पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने वाले ed की ट्वीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एजेंसियाें पर देश में लोगों को प्रताड़ित और बदनाम करने का आरोप लगाया है. बघेल ने कहा, ये सिर्फ लोगों को बदनाम करते हैं. पूरे देश में ये एजेंसी यही काम कर रही. अभी तक चालान ही प्रस्तुत नहीं कर पाए. चालान प्रस्तुत कर बताएं कि क्या साक्ष्य मिला है.
- Advertisement -
छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, बहुमत के बल पर चुनाव को आगे बढ़ाने विधानसभा में संशोधन विधेयक लाकर पारित किया. अभी निगमों में प्रशासक बैठे हैं. एक महीने बाद पंचायतों का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा. वहां भी प्रशासक बैठेंगे. एक देश एक चुनाव की बात करते हैं. स्थानीय चुनाव नहीं करा पा रहे, चुनाव से सरकार डर रही है. बघेल ने कहा, चुनाव को आगे बढ़ाने का असंवैधानिक कृत्य भाजपा सरकार ने किया है. इससे स्पष्ट है कि ये लोग संविधान को नहीं मानते.
: अत्यधिक तृष्णा नहीं रखें - भंते कुमार काश्यप
Wed, Jan 1, 2025
बुद्ध विहार में धम्मदेशना सम्पन्न
अत्यधिक तृष्णा नहीं रखें - भंते कुमार काश्यप
बुद्ध विहार में धम्मदेशना सम्पन्न
कुम्हारी।
भारतीय बौद्ध महासभा कुम्हारी के निवेदन पर पंचशील बुद्ध विहार शिवनगर कुम्हारी में भंते कुमार काश्यप, प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़ का आगमन हुआ। भारतीय बौद्ध महासभा की अध्यक्ष प्रेमलता डोंगरे एवं उपासक/ उपासिकाओं ने भंते का स्वागत किया।
भंते द्वारा उपस्थित उपासक/ उपासिकाओं को पंचशील ग्रहण कराया गया व पूजा वंदना संपन्न की गई। इस अवसर पर उन्होंने धम्मदेशना देते हुए कहा -"बुद्ध ने हमें धम्म का मध्यम मार्ग दिखाया है। उन्होंने बताया था कि संसार में दुख है, दुख के कारण हैं, दुख का निवारण है और दुख के निवारण का मार्ग हैं। मनुष्य के दुख का कारण अज्ञान, राग और द्वेष है। दुख से बचने किसी भी चीज़ के प्रति अत्यधिक तृष्णा नहीं रखनी चाहिए।"
भंते कुमार काश्यप की धम्मदेशना सुनने बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक/ उपासिकाएँ उपस्थित थीं।