Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर अहम निर्णय

रायगढ़ को मिली नई सौगात

फांसी देने की मांग को लेकर दिया ज्

तिरंगा चौक तक गूंजे विरोध के नारे

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ : कथावाचक युवराज पांडे की कार को पीछे से टक्कर, साजिश की आशंका के बीच ट्रक चालक हिरासत में

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 13, 2025

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कथावाचक आचार्य युवराज पांडे की कार को ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यह हादसा उस समय हुआ, जब आचार्य युवराज पांडे बसना क्षेत्र में कथा कार्यक्रम संपन्न कर अपने गृह ग्राम अमलीपदर लौट रहे थे। गरियाबंद के कुम्हरपारा के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि आचार्य युवराज पांडे पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं, आचार्य युवराज पांडे ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया कि यह उन पर सातवां हमला है और लंबे समय से उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति या गिरोह से खतरा महसूस हो रहा है। प्रशासन से उन्होंने निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

Tags :

Thenewsindialive#corba

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें