Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: विश्व तंबाकू निषेध दिवस-आरंग विकासखंड में चलाया गया जन जागरूकता अभियान-तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी

Jagbhan Yadav

Fri, May 31, 2024

विश्व तंबाकू निषेध दिवस-आरंग विकासखंड में चलाया गया जन जागरूकता अभियान-तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी

आरंग।आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग एवं विकासखंड के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी अनंत ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया की तंबाकू सेवन से कैंसर व हार्ट स्ट्रोक जैसे बीमारी होने की सम्भावना बढ़ जाती है युवाओ मे धूम्रपान का उपयोग बढ़ गया है इसे समाज मे जनजागरूकता कर होने वाले दुष्प्रभाव के विषय में प्रचार प्रसार कर रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग लगातार इस दिशा मे एनसीडी कार्यक्रम चलाकर प्रचार प्रसार कर रही है। साथ ही समस्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा तंबाकू एवं तंबाकू से बने हुए उत्पादों का जीवन में कभी भी उपयोग न करने हेतु शपथ दिलाया गया तथा उपस्थित मरीजों को भी तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर डॉ विजय ढेमरा, डॉ बाघ, डॉ श्रीवास्तव, डॉ टोप्पो, डॉ राहुल चोपड़ा, डॉ अबरार, बीपीएम दीपक मिरे, नेत्र सहायक अधिकारी सालिक नौरंगे, महेश चंद्राकर, चंद्रशेखर राव, अरविंद चंद्राकर, टकेश सेन, दीपक जगदल्ले, मीना करियारे, एवं बड़ी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी व मरीज उपस्थित थे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें