Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस : सुभाष चौक पर लोगों को किया गया जागरुक,फलदार पौधों का किया गया वितरण

Jagbhan Yadav

Wed, Jun 5, 2024


कोरबा / पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर कोरबा में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। वन विभाग के साथ ही छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के द्वारा सुभाष चौक पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया। इसके साथ ही लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।

- Advertisement -

पूरे भारत देश में जिस तरह से भीषण गर्मी पड़ रहा है,उसका सबसे बड़ा कारण पर्यावरण का असंतुलित होना है। विकास के नाम पर जिस तरह से पेड़ों की आंधाधुंध कटाई की है उसका बुरा परिणाम भीषण गर्मी,बाढ़ और असहनिय ठंड के रुप में सामने आ रहा है। यही वजह है,कि पांच जून यानी बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को जागरुक करने कोरबा में दिन विशेष को धूमधाम से मनाया गया। वन विभाग और छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के द्वारा सुभाष चौक पर बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया।

इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया,कि इस साल पर्यावरण दिवस के मौके पर बढ़ते हुए मरुस्थलीय क्षेत्र को कम करने की थीम पर काम किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है,कि आने वाले समय में अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाए,जिसके लिए लोगों के मध्य फलदार पौधों का विरतरण भी किया गया।
रामेश्वर अविनाश

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें