Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

के कार्यों के लिए 3.64 करोड़ स्वीकृत

गंगरेल के कार्यों के लिए 4.45 करोड़ स्वीकृत

कल नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर, 43 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा

ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा आज, : जनजाति गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 20, 2025

रायपुर।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। जहां वे अंबिकापुर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस के समारोह में शामिल होंगी। वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद मौजूद रहेंगे।

बता दें कि, राष्ट्रपति मुर्मू एक घंटे तक अंबिकापुर में रहेंगी। वे ओडिशा के झारसुगुड़ा से सेना के हेलीकॉप्टर से सुबह 11.20 बजे शहर के गांधी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगी और यहां से सड़क मार्ग से 1.3 किमी की दूरी तय कर पीजी कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर 12.20 बजे गांधी स्टेडियम स्थित हैलीपेड से सेना के हेलीकाप्टर से झारसुगड़ा के लिए रवाना होंगी।

वहीं राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर के मुख्य मार्गों को नए सिरे से बनाया गया है। चौक- चौराहों को भी सजाया गया है। इसके साथ ही  कार्यक्रम स्थल और पूरे शहर में सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें