Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट

हार्दिक-रोहित को देखने विमानतल पर उमड़े फैंस

14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: नेशनल हाईवे-53 पर बने कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर ऐसा क्‍या है माजरा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत लेकर सीधे नितिन गडकरी के पास पहुंचे

Jagbhan Yadav

Thu, Jul 31, 2025

कुम्हारी :- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा बीते 10-12 सालों से अवैध रूप से संचालित है, जिससे आमजनता परेशान हो रही हैं।

दरअसल सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री गडकरी को बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद यह पिछले 10-12 वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इस कारण स्थानीय जनता को भारी असुविधा और लगातार जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

सांसद अग्रवाल ने रायपुर शहर की बढ़ती यातायात समस्या और बुनियादी ढांचे की चुनौतियों को देखते हुए कुछ और महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी मंत्री गडकरी के समक्ष रखे।

सांसद बृजमोहन ने मंत्री गडकरी के सामने रखी ये मांगें

रिंग रोड नंबर एक (एनएच-53) के सर्विस रोड को पांच मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर किया जाए।

रायपुर रेलवे स्टेशन से नेशनल हाईवे 30 के जंक्शन तक बने एक्सप्रेस हाईवे को एनएचएआइ को सौंपा जाए।

राजधानी में प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर के अलावा तेलीबांधा से जोरा तक चौथे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए।

एक्सप्रेस हाईवे पर एनएच-30 (शदाणी दरबार) और एनएच-30 (कमल विहार चौक) के जंक्शनों पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण हो।

रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस-वे के लिए किए गए अधिग्रहण में मुआवजा प्रकरणों का जल्द निराकरण और भ्रष्टाचार की जांच हो।

बढ़ती जनसंख्या से बढ़ रही यातायात समस्या

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जोर दिया कि बढ़ती जनसंख्या और यातायात समस्याओं के कारण रायपुर में रोजाना जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि जाम और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से रायपुर को एक आधुनिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए इन मांगों को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें