सड़क पर कहीं भरा पानी तो कहीं गड्ढे स्वच्छ नगर सुघ्घर नगर कुम्हारी का : सड़क पर कहीं भरा पानी तो कहीं गड्ढे स्वच्छ नगर सुघ्घर नगर कुम्हारी का हाल, आम नगारिक और राहगीर परेशान
Jagbhan Yadav
Sun, Sep 7, 2025
सड़क पर कहीं भरा पानी तो कहीं गड्ढे
स्वच्छ नगर सुघ्घर नगर कुम्हारी का हाल, आम नगारिक और राहगीर परेशान
नगर पालिका कुम्हारी में बारिश में जल निकासी व्यवस्था और सड़कों की बदहाली ने लोगों को परेशान कर दिया। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कहीं फोरलेन के सर्विस रोड पर पानी भर जाता है तो कहीं पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क मरम्मत में की गई खानापूर्ति परेशानी का सबब बन गई है। इस स्थिति में लोग कहने लगे हैं कि ऐसे में हम कुम्हारी को स्वच्छ नगर सुध्धर नगर कैसे कहेंगे।
कुम्हारी के अधिकांश सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि घरों के सामने पानी जमा हो जाने से लोगों को निकलने में दिक्कतें हो रही हैं। खासकर वार्ड क्रमांक-14 में सोनकर समाज के सामुदायिक भवन के सामने नाली निर्माण नहीं कराया गया है। इसकी वजह से जलभराव से सामाजिक गतिविधियां भी बाधित हो रही हैं। इसके अलावा आम लोगों को भी रोड से गुजरने में दिक्कत होती है।
अत्यधिक बारिश से नगर में एक स्थान नहीं ऐसे कई स्थान हैं जहां जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बारिश थमने के कई दिनों बाद तक वहां पर पानी भरा रहता है।
Tags :
Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today new
विज्ञापन
विज्ञापन