Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

CM साय की बैठक में कई अहम फैसले, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द लागू

हड़ताल की आशंका के बीच शासन का बड़ा निर्णय, अत्यावश्यक सेवाएं हुईं घोषित

, मकान सूचीकरण व मकानों की गणना कल से प्रारम्भ

चार कृषि आदान दुकानों के लाइसेंस 21 दिन के लिए निलंबित

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने सुलझाए लंबित प्रकरण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रजत जयंती पर ऊर्जा संरक्षण : को लेकर राज्यभर में होंगे विविध आयोजन

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 24, 2026

00 30 जनवरी से 6 फरवरी तक हर वितरण केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ व्दारा ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यभर में विविध आयोजन होंगे। 30 जनवरी से 6 फरवरी तक राज्यभर के 660 विद्युत कार्यालयों में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम होंगे। साथ ही हर क्षेत्रीय कार्यालय स्कूल-कालेजों में भी निबंध, चित्रकला, नारा लेखन, क्विज, नाटक जैसे आयोजन कराएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने इसमें आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदेश के 8 क्षेत्रीय मुख्यालयों को इस आयोजन की जिम्मेदारी प्रदान की गई है, जिसमें वे अपने वृत्त एवं उपसंभागीय कार्यालयों तथा वितरण केंद्रों में विविध आयोजन करेंगे। इसमें विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी के साथ लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। 612 स्थानों पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार रथ जाएगा। वहां उपभोक्ताओँ को इस योजना का लाभ लेने पंजीयन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा 48 स्कूल कालेजों में निबंध, भाषण, चित्रकला, क्विज, नाट व नारा लेखन जैसे आयोजन होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य रचनात्मक माध्यम से नागरिकों को ऊर्जा बचत, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग तथा विद्युत सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना है।

प्रतिभागी अपनी चित्रकला में ऊर्जा संरक्षण (एनर्जी कंजर्वेशन), नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत (रिन्यूएबल एनर्जी) अथवा विद्युत सुरक्षा (इलेक्ट्रिकल सेफ्टी) में से किसी एक विषय को चयनित कर अपनी रचना तैयार कर सकते हैं। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी व्दारा देशवासियों से अपील की गई है कि वे इस रचनात्मक पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर ऊर्जा संरक्षण और विद्युत सुरक्षा का संदेश पूरे राज्य में प्रसारित करने में सहयोग करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें