Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

वजह जान पुलिस भी हो गई हैरान

शाम की डायरेक्ट उड़ान इस दिन से चालू…

टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी

इस गांव के 52 लोग गिरफ्तार

, कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा आरोपी, गिरफ्तार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: दुर्ग SSP के निर्देशन में जिले भर में चला अवैध चखना सेंटर पर ताबड़तोड़ कार्यवाही: अवैध चखना सेंटर चलाने वालो संचालकों पर मचा हड़कंप

  •  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में जिले भर में चला अवैध चखना सेंटर पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
  • पुलिस की दबिश से अवैध चखना सेंटर चलाने वालो संचालकों पर मचा हड़कंप
  • अड्डेबाजी करने वाले, खुले में शराब पीने वाले एवम अवैध चखना सेंटर चलाने वाले कुल 50 से अधिक लोगो पर की गए सख्त कार्यवाही
  • थाना दुर्ग के नयापारा एवम सुपेला के अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर पर कार्यवाही
  • दुर्ग पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के मार्गदर्शन में जिला दुर्ग में अपराध नियंत्रण हेतु समस्त थाना एवं चौकी में अवैध रूप संचालित चखना सेंटरों में कार्यवाही हेतु अभियान चलाया गया। अभियान में चाकूबाजी करने वाले , अड्डेबाजो करने वालो, खुले में शराब पीने वालो पर सख्त कार्रवाई की गई ।

सभी थाना क्षेत्र में शाम के समय एक साथ कार्यवाही से बदमाशो एवम संदिग्ध रूप से घूमने वालो में हड़कंप मच गया। संपूर्ण दुर्ग जिले के थाना क्षेत्र में दिनांक 04.12.2023 एवम दिनांक 05.12.2023 की कुल 50 से अधिक लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की गई, ये कार्यवाही खास तौर पर संवेदनशील इलाकों के आस पास, अड्डेबाजी करने वाले एरिया में प्वाइंट लगाकर किया गया।

थाना दुर्ग के नयापारा में अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया एवं इसी तरह थाना सुपेला के अवैध चखना सेंटर एवं खुले में शराब पीने वाले अड्डे बाजी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई। दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें