Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें-शुभ मुहूर्त और राहुकाल

रविवार के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

ने की सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा

पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा

नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

एक पेड़ माँ के नाम” : अभियान के तहत डॉ. खूबचंद बघेल महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

भिलाई। डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय, भिलाई-3 में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अश्विनी महाजन द्वारा बादाम का पौधा रोपित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शासन द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का आह्वान करते हुए कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। अपने प्रेरक संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया। संपूर्ण कार्यक्रम सकारात्मक, उत्साहपूर्ण एवं ऊर्जावान वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी श्री दिनेश देवांगन, एनएसएस प्रभारी (बालिका इकाई) योगिता ठाकुर, पर्यावरण समिति की संयोजक डॉ. मंजुला गुप्ता, डॉ. अल्पना देशपांडे, डॉ. भारती सेठी, डॉ. शीला विजय, डॉ. अल्पना दूबे, डॉ. शैलेन्द्र ठाकुर ,श्रीमती मंजू दांडेकर, डॉ. ममता सराफ ,श्रीमती रेणु वर्मा, डॉ नीलम गुप्ता,डॉ. दीप्ति बघेल, श्री दिनेश देवांगन महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, अतिथि व्याख्याता तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें