Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर अहम निर्णय

रायगढ़ को मिली नई सौगात

फांसी देने की मांग को लेकर दिया ज्

तिरंगा चौक तक गूंजे विरोध के नारे

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

NH 30 पर बड़ा हादसा : पेड़ से टकराई तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस, एक युवक की मौत, 3 घायल

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 16, 2025

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर गुरुवार (18 दिसंबर) की सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि ड्राइवर समेत 3 यात्री घायल हैं। घायलों में 1 महिला भी शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट बस दुर्ग से तिरुपति के लिए निकली थी। बस में दुर्ग-रायपुर के यात्री समेत करीब 30 से 40 दर्शनार्थी सवार थे। आज सुबह भानपुरी के नजदीक तारागांव के पास बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई।

हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ है। पेड़ से टक्कर इतनी जोर की थी कि एक युवक तारकेश्वर साहू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। तारकेश्वर राजनांदगांव जिले का रहने वाला था। टूरिस्ट बस में वह सहायक के काम के लिए आया था। वहीं हादसे के बाद अन्य यात्री बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकले।

इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं सभी यात्रियों को पुलिस वाहन में भानपुरी पुलिस थाना लाया गया है। जहां इनके आगे की व्यवस्था होने से पहले ठहरने का बंदोबस्त किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें