Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG : प्रत्याशियों के लिए आज है कयामत की रात, मतदान के लिए कुछ घंटे ही शेष

Jagbhan Yadav

Mon, Feb 10, 2025

महासमुंद : नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के लिए 24 घंटे शेष बचे हुए है और प्रत्याशित मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं की सेवा करने के लिए घर घर पहुंच रहे हैं।

हम आपको बता दें कि महासमुंद में नगर पालिका क्षेत्र में 30 वार्ड है। इस 30 वार्डों में 47178 मतदाता निवास करते हैं और अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस भाजपा और आप पार्टी के अलावा कांग्रेस और भाजपा के दो बागी प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर और राशि त्रिभुवन महिलांग निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। जिस वजह से चुनाव में मुकाबला पंच कोणी हो गया है। निर्दलीयों के मैदान में होने से भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों का मुकाबला कांटे की टक्कर में बदल गई है। पूरे शहर में शराब शबाब और कबाब का दौर चावल रहा है।

बीते दो दिनों में सभी प्रत्याशियों ने ढोल बाजे गाजे के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन जमकर किया है। कल सुबह 8 बजे से मतदान का दौर शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रत्याशियों। द्वारा शहर के महिला समूह और अन्य दलों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वार्ड वार्ड पार्टियों के नेता बैठक कर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दे रहे हैं। सूत्रों के हवाले यह खबर पहुंच रही है के मतदाताओं को प्रति वोट पीछे एक हजार से 15 सौ रूपए बांटा जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें