Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, इस Link करें चेक..!!

कई महत्वपूर्ण मुद्दों हुई चर्चा, देखें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

शर्मा के विशेष प्रयासों से 13.80 करोड़ जारी

शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के टॉपर्स को मिलेंगे इतने पैसे

सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कमरे में कोयला जलाकर सोया था परिवार, : दम घुटने से 4 वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत

Jagbhan Yadav

Wed, Feb 18, 2026

सूरजपुर :- सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ठंड से बचने की कोशिश एक परिवार के लिए काल बन गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई है।

खिड़की-रोशनदान नहीं होने से भरा धुआं

पुलिस की प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई है कि परिवार ने ठंड से राहत पाने के लिए कमरे के भीतर पत्थर कोयला जलाया था। जिस कमरे में परिवार सोया था, वहां खिड़की या रोशनदान (Ventilation) मौजूद नहीं था। रात भर कोयला जलने से कमरे में जहरीला धुआं भर गया, जिससे सोते समय ही तीनों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई।

हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनके 4 वर्षीय मासूम बच्चे के रूप में हुई है। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तब घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें