Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक की मौके पर मौत, ड्यूटी जाते समय हुए हादसे के शिकार……

, जानिए अब कितने बजे से कितने बजे तक होगी संचालित…..

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर, देखिए पूरी लिस्ट…..

इन जिलों में गरज-चमक, बिजली और बारिश की चेतावनी

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ मिस्टिंग सिस्टम, ठंडी फुहारों से यात्रियों को मिली बड़ी राहत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत : पहले दिन इन मुद्दों पर होगी चर्चा……

Jagbhan Yadav

Sun, Dec 14, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आज से शुरूआत होने जा रही है। नवनिर्मित विधानसभा भवन में यह सत्र 14 से 17 दिंसबर तक चलेगा। ये सत्र पूरी तरह से पेपरलेस होगा। पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा होगी। वहीं पहले दिन के सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। हालांकि इस चर्चा में केवल बीजेपी विधायक शामिल होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन का सत्र का बहिष्कार किया है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में लॉ एंड ऑर्डर, धान, जमीन दर, बिजली जैसे मामले गूंजेंगे। विपक्ष के विधायक इन मुद्दों के साथ बिजली बिल, बढ़ती महँगाई, क़ानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

शीतकालीन सत्र में विधायकों ने लगाएं 628 सवाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शीतकालीन सत्र में विधायकों ने 628 सवाल लगाएं है। 96% सवाल विधायकों ने ऑनलाइन माध्यम से लगाए हैं। वहीं 628 सवालों में 333 तारांकित और 295 अतारांकित प्रश्न लगे हैं। इसके अलावा सत्र के लिए लगे 48 ध्यानाकर्षण, 9 अशासकीय संकल्प लगे हैं। मंत्रियों को इन सवालों के जवाब देने होगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विकसित भारत 2047 पर चर्चा होगी। आज कांग्रेस के विधायक शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे। दरअसल, विकसित भारत 2047 पर चर्चा को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए पहले दिन कार्यवाही का बहिष्कार किया है। वहीं इस सत्र में धर्मांतरण संशोधन विधेयक भी लाया जाएगा। ऐसे में नए भवन में शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने वाला है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें