Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला

अवैध रिश्ते के शक ने ली जान, मारपीट के बाद महिला की मौत; आरोपी महिला गिरफ्तार

मौसम ने लिया यू-टर्न — तेज गर्मी के बाद अंधड़, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

जमीन विवाद हुआ तो सीधे कलेक्टर करेंगे फैसला

BP मशीन में छुपाकर भेजी जा रही थी कोकीन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG – शराब के नशे में घर से निकली महिला : , फिर इस हाल में मिली, देख कर परिजनों के उड़े होश

Jagbhan Yadav

Mon, Dec 22, 2025

बिलासपुर। शराब ने एक और महिला की जान ले ली है। दरसअल शराब के नशे में महिला घर से निकल गई। देर रात पता चला कि महिला तालाब में डूब गई है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर तड़के लाश निकाल ली है। पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

अमेरी के सतनाम नगर में रहने वाले चंद्रकुमार कुर्रे ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन चंद्रकली कुर्रे(40) घर से निकली थी। तब वह शराब के नशे में थी। इसके बाद वह घर के पास ही तालाब के किनारे बैठी थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। रात करीब 10 बजे उन्हें किसी ने मोबाइल पर काल कर बताया कि चंद्रकली तालाब में डूब गई है। तब चंद्रकुमार अपने भांजे अरविंद को साथ लेकर तालाब के पास पहुंचे। साथ ही इसकी सूचना सकरी पुलिस को दी। इसके बाद रात में ही परिजनों की मदद से पुलिस ने तालाब में महिला की तलाश शुरू कर दी। तड़के करीब तीन बजे परिजनों की मदद से महिला का शव निकाल लिया गया।

पुलिस ने शव का पीएम कराया। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि चंद्रकली आए दिन शराब पीती थी। इसके कारण उसके पति और बच्चे अलग रहते थे। महिला अकेले रहकर रोजी मजदूरी करती थी। रात वह शराब के नशे में तालाब के पास बैठी थी। ढलान से वह नशे के कारण पानी में चली गई। पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें