Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने वाला गिरफ्तार, नई प्रतिमा : रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने वाला गिरफ्तार, नई प्रतिमा स्थापित… शहर में आक्रोश, क्रांति सेना ने किया था

Jagbhan Yadav

Mon, Oct 27, 2025

रायपुर की पहचान और गौरव से जुड़ी वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को असामाजिक तत्व द्वारा खंडित किए जाने के बाद अब नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। यह मामला पूरे शहर में गुस्से और आक्रोश का कारण बना था।

सूत्रों के मुताबिक, कल देर रात एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने महतारी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, प्रशासन ने धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आज ही नई मूर्ति स्थापित कर दी, ताकि चौक की पहचान और छत्तीसगढ़ की अस्मिता को किसी प्रकार की ठेस न पहुंचे।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

जय छत्तीसगढ़ महतारी 🙏

Tags :

रायपुर न्यूज़ अंबिकापुर न्यूज़ बिलासपुर न्यूज़ भिलाई न्यूज़ जगदलपुर न्यूज़

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें