Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आज का पंचांग, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, बन रहा है धन का योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

हद है…छत्तीसगढ़ में अब महिला शिक्षिका भी दारु के नशे में टून्न हो पहुं : हद है…छत्तीसगढ़ में अब महिला शिक्षिका भी दारु के नशे में टून्न हो पहुंचने लगी स्कूल

Jagbhan Yadav

Sun, Sep 21, 2025

जांजगीर-चांपा ज़िले के बलौदा ब्लॉक के लेवई गाँव के प्राइमरी स्कूल की महिला प्रधान पाठक हीरा पोर्ते शराब के नशे में स्कूल पहुँचती हैं। हद तो तब हो गई जब वे टेबल पर पैर रखकर सो गईं और छात्र-छात्राएँ समय से पहले ही घर चले गए। इससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में भारी नाराज़गी है। अभिभावकों ने प्रधानपाठक पर कार्रवाई की माँग की है।

दरअसल लेवई गाँव के इस प्राइमरी स्कूल में कुल दो शिक्षक कार्यरत हैं। इस दौरान एक शिक्षक छुट्टी पर थे और दूसरी ओर महिला प्रधानपाठक हीरा पोर्ते शराब के नशे में स्कूल पहुँचीं और कक्षा में टेबल पर पैर रखकर सो गईं। महिला प्रधानपाठक शराब के नशे में स्कूल में अशोभनीय हरकते करते हुए भी नजर आए। इस कारण विद्यालय की पढ़ाई भगवान भरोसे चलती रही।

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अकलतरा, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला लेवई का आज निरीक्षण कर जांच शुरू की। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से इस बात की पुष्टि हुई की कि विद्यालय की प्रधान पाठक हीरा पोर्ते 19 सितम्बर को नशे की हालत में विद्यालय में उपस्थित थीं। जांच रिपोर्ट में मिले इस गंभीर कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते प्रधान पाठक हीरा पोर्ते पर तत्काल एक्शन लिया गया।

Tags :

देश-विदेश राजनीति खेल मनोरंजन स्वास्थ व्यापार शिक्षा लाइफस्टाइल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें