Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट

हार्दिक-रोहित को देखने विमानतल पर उमड़े फैंस

14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: शराब घोटाले में गिरफ्तार चेतन्य बघेल की ED ने दोबारा नहीं मांगी रिमांड, न्यायिक हिरासत में भेजे गये जेल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल व सांसद रहे मौजूद

Jagbhan Yadav

Tue, Jul 22, 2025

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई लगातार तेज़ होती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेलकी पांच दिन की ईडी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को उन्हें रायपुर स्थित ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया।

ईडी ने चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजी साक्ष्यों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान ईडी ने उनसे कथित घोटाले में आर्थिक लेन-देन, प्रभावशाली संपर्कों और उनकी संभावित भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को घोटाले से जुड़ी कई नए सुराग और अहम जानकारियां मिली हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर ईडी ने विशेष अदालत से दोबारा रिमांड की मांग की है, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।अदालत में पेशी के दौरान ईडी के वकील ने कहा कि चैतन्य बघेल से अभी कई बिंदुओं पर पूछताछ बाकी है, जिससे घोटाले की गहराई और अन्य जुड़े व्यक्तियों की भूमिका सामने आ सकती है।

अब अदालत द्वारा अगली रिमांड को लेकर क्या निर्णय लिया जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस मामले ने राज्य की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मचा दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें