Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ के मौसम पर बंगाल की खाड़ी के निम्नदाब का असर, आज-कल बारिश की : छत्तीसगढ़ के मौसम पर बंगाल की खाड़ी के निम्नदाब का असर, आज-कल बारिश की संभावना

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 4, 2025

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को इसके प्रभाव से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग भिलाई सहित कई स्थानों पर झाड़ी जैसी स्थिति रही। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर रात को झमाझम मेघ बरसे। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। पांच अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने, तो प्रदेश में चार अक्टूबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। पांच अक्टूबर से बारिश की गतिविधि में लगातार कमी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज दोनों अलर्ट जारी किए हैं, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, बस्तर, कांकेर, गरियाबंद, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर, मुंगेली जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है।

छत्तीसगढ़ में बारिश का कोटा इस बार भी पूरा हो चुका है. राज्य में अब तक 1143.4 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जिससे राज्य में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, क्योंकि इस बार 1140 के आसपास ही बारिश होने की संभावना जताई गई थी, जिससे ज्यादा ही बारिश हो गई है

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में अभी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बनी नमी की वजह से राज्य में एक से दो दिनों तक बारिश होने की पूरी संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक अवदाब अंदरुनी ओडिशा के ऊपर स्थित है और यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके शुरुआती दौर में उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अंदरुनी ओडिशा और उसके बाद उत्तर की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंचने के बाद, इसके लगातार कमजोर होकर एक चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में अगले 24 घंटे में परिवर्तित होने की संभावना है। एक द्रोणिका अंदरुनी ओडिशा के ऊपर स्थित अवदाब के केंद्र से उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश तक छत्तीसगढ़ से होते हुए 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

रात में पारा 24 डिग्री दिन के तापमान में जहां व्यापक गिरावट दर्ज की गई, वहीं रात में तापमान अभी भी 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान जहां सामान्य से तीन से चार डिग्री कम रहा। वहीं रात का तापमान 0.9 डिग्री कम रहा। यही कारण था कि दिन की अपेक्षा रात में हल्की उमस महसूस हुई।

Tags :

Raipur durg bhilai kumhari charoda

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें