Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

कुंडू के अंग दान से दो को मिला नया जीवन

ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कई अहम मुद्दों पर लगेगी मुहर

इस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 165 का हुआ ट्रांसफर...देखिये लिस्ट..!!

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा, आने वाले पांच दिनों में और गिरेगा तापमान, जानिए मौसम एक्सपर्ट ने क्या कहा

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 17, 2024

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दोनों ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। पश्चिमी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ, मध्य विक्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 71 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह और रात के साथ ही अब दिन में भी हल्की ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है वहीं प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और रात के साथ ही दिन में भी ठंड बढ़ने लगेगी।

प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर है। यहां न्यूनतम तापमान 10. 1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें