Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट

हार्दिक-रोहित को देखने विमानतल पर उमड़े फैंस

14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों का बड़ा आंदोलन: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल

Jagbhan Yadav

Tue, Jul 29, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में आंदोलन की आंच तेज़ हो गई है। सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले तीन दिनों के सामूहिक अवकाश और हड़ताल पर हैं।

हड़ताल के पहले दिन अधिकारियों ने जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं आज, आंदोलन के दूसरे दिन संभागीय स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इन विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से तहसीलदार संगठन सरकार तक अपनी मांगों की गूंज पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। संघ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है— "संसाधन नहीं तो काम नहीं"। इसी नारे के साथ सोमवार से तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत की गई है।

हड़ताल के अंतिम दिन, यानि बुधवार को राजधानी रायपुर में राज्य भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार एकत्र होकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन का मकसद शासन का ध्यान आकर्षित करना और वर्षों से लंबित मांगों पर निर्णय लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाना है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं और संसाधनों की कमी को लेकर कई बार शासन-प्रशासन से निवेदन किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। ऐसे में, आंदोलन के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा।

मुख्य मांगे:

तहसीलदारों की 17 सूत्रीय मांगों में पदोन्नति, संसाधनों की व्यवस्था, कार्यस्थल में सुधार, सुरक्षा, समयबद्ध पदस्थापना जैसी अहम मुद्दे शामिल हैं।

प्रभाव:

राजस्व विभाग के कार्यों पर हड़ताल का व्यापक असर पड़ा है। कई तहसीलों में भूमि संबंधी कार्य, दाखिल-खारिज और अन्य प्रशासनिक सेवाएं ठप पड़ी हैं। अब देखना यह होगा कि राजधानी में होने वाला यह बड़ा प्रदर्शन सरकार को कोई फैसला लेने पर मजबूर करता है या नहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें