Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 43 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले, यहां देखें लिस्ट

के कार्यों के लिए 3.64 करोड़ स्वीकृत

गंगरेल के कार्यों के लिए 4.45 करोड़ स्वीकृत

कल नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर, 43 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : घमासान मुठभेड़ में महिला नक्सली कमांडरों सहित 3 ढेर, स्नाइपर माड़वी देवा भी मारा गया

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 16, 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की। तुंगलपाड़ के घने जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घनी वनस्पति और ऊबड़-खाबड़ इलाकों के बीच सुरक्षा बलों ने बेहद संयमित तरीके से मोर्चा संभाला और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की।

करीब दो घंटे तक चली इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली कमांडरों सहित तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों की पहचान जनमिलिशिया कमांडर और कुख्यात स्नाइपर-स्पेशलिस्ट माड़वी देवा के रूप में भी हुई है। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि साथ मारी गई महिला नक्सलियों पर भी 5-5 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक माड़वी देवा नक्सलियों के कई बड़े हमलों में शामिल रहा था और स्नाइपर ऑपरेशन में उसकी अहम भूमिका थी।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने 303 राइफल, BGL लॉन्चर और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। बरामद हथियार इस बात के संकेत हैं कि यह नक्सली दस्ता किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।

सुकमा एसपी किरण चढ्ढा ने बताया कि बेंजी-चिंतागुफा सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता की सूचना मिलने पर DRG और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सुबह के वक्त नक्सलियों ने अचानक हमला किया, जिसके बाद जवानों ने पोज़िशन लेकर जवाब दिया। दोनों ओर से लगातार रुक-रुककर फायरिंग होती रही, अंत में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया।

आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2025 में बस्तर रेंज में अब तक 233 माओवादी मारे जा चुके हैं, जो नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी अतिरिक्त बलों की तैनाती के साथ दूसरे छिपे नक्सलियों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

आज की इस कार्रवाई ने नक्सल संगठन के आतंरिक नेटवर्क को कमजोर किया है और सुरक्षा बलों की पकड़ को और मजबूत बनाया है।

Tags :

#SukmaEncounter #Naxalism #ChhattisgarhNews #BastarRange #SecurityForces #DRG #CRPF #AntiNaxalOperation #BreakingNews #IndiaNews #NaxalUpdate

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें