Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी

टपकाती छत से मिली मुक्ति वर्षों का सपना हुआ पक्का- चौतलाल

शक्ति और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिबिंब- मंत्री वर्मा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह और सुशासन तिहार में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: SSP रजनेश सिंह ने परेड की ली सलामी, परेड में अच्छा टर्नआउट और अच्छी ड्रिल करने वाले कर्मचारी हुए पुरस्कृत

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 26, 2025

बिलासपुर। दिनांक 25.4.25 को बिलासपुर पुलिस द्वारा जनरल परेड किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा सलामी ली गई। परेड में टर्नआउट निरीक्षण, स्क्वायड ड्रिल, शस्त्र अभ्यास, वाहन निरीक्षण किया गया अच्छा टर्नआउट वाले अधिकारी कर्मचारियों को ईनाम दिया गया और टर्नआउट अच्छा नहीं होने पे सजा दिया गया, विभाग में अनुशासन का बहुत महत्व है और अनुशासन बनाए रखने के लिए परेड अतिआवश्यक है जिससे सभी को तालमेल बना कर एक आदेश में तत्काल कार्यवाही कर आदेश का पालन करना तथा शरीर में चुस्ती फुर्ती और मजबूती के लिए विभाग में परेड अतिआवश्यक है।

परेड के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ओ. आर में अधिकारी कर्मचारियों की गलती पर उनकी पर उनकी पक्ष से स्पष्टीकरण सुन कर उचित निराकरण किया गया।
परेड के पश्चात सभी अधिकारी कर्मचारियों को आसूचना संकलन और कानून व्यवस्था में आसूचना संकलन का महत्व को बताए अपने थाना क्षेत्र और जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसूचना तंत्र मजबूत होना आवश्यक है।

आसूचना संकलन को मजबूत कर किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति बचा जा सकता है। बीट प्रणाली में पब्लिक रिलेशन, अपनी उपयोगिता और विश्वसनीयता से आसूचना तंत्र मजबूत किया जा सकता है इसलिए अपने थाना चौकी में कार्यरत कर्मचारियों को लोगो के बीच अपनी छवि अच्छी और मजबूती बनाए ताकि सभी परिस्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखा जा सके और ऐसी कार्य करने हेतु आसूचना तंत्र मजबूत बनाने।

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के निर्देश अनुसार सभी पहलू में कार्य कर पुलिसिंग को मजबूत करना और पुलिस की अच्छी और मजबूत छबि बनाने हेतु कार्य करने निर्देशित किए। थाना चौकी पुलिस लाइन सभी जगह पदस्थ अधिकारी कर्मचारी जो अच्छा कार्य कर रहे उनकी प्रशंसा किए और अच्छा कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किए।

जनरल परेड में जिला के सभी राजपत्रित अधिकारी और सभी थाना चौकी प्रभारी अपनी थाना चौकी पुलिस लाइन व अन्य पुलिस कार्यालय के स्टाफ परेड में उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें