Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

कुंडू के अंग दान से दो को मिला नया जीवन

ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कई अहम मुद्दों पर लगेगी मुहर

इस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 165 का हुआ ट्रांसफर...देखिये लिस्ट..!!

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: SP रजनेश सिंह ने दिखाया सख्त तेवर, थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच

Jagbhan Yadav

Tue, Oct 22, 2024

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सख्त तेवर दिखाते हुए थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन अटैच कर दिया है। जारी आदेश में रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह और पांच आरक्षक को रक्षित केंद्र भेजने का आदेश आज जारी किया है।

जारी आदेश में प्रशासनिक कारण लिखा गया है लेकिन इसके पीछे वजह कुछ और ही मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों थाना रतनपुर में एक व्यक्ति शराब पीकर घुस गया और साथियों के साथ थाने के भीतर ही गाली गलौज और उत्पात मचाने लगा। जबकि यह घटना हुई तो थाने में स्टाफ ने उसे कठोरता से नियंत्रित नहीं किया।

इस पूरे उत्पात का किसी ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। यह वायरल वीडियो कहीं से एसपी रजनेश सिंह के पास पहुँच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए रजनेश सिंह ने बगैर देरी के लाईन अटैच का आदेश जारी कर दिया।

एसपी रजनेश सिंह की छवि और उनकी कार्यप्रणाली में किसी भी उपद्रवी का उत्पात मचाना मतलब दुर्गति कराना तय होता है। ऐसे में यदि थाने के भीतर किसी उपद्रवी का शराब पीकर उत्पात पाने का वीडियो वायरल हो तो भला रजनेश सिंह जैसा एसपी बख़्शेगा कैसे।

जैसे ही वायरल वीडियो पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के पास पहुँचा उसके कुछ ही मिनट के भीतर पुलिस लाइन से फ़ोन थाना प्रभारी के पास गया जिसमें कहा गया “टी आई साहब, आप और ये पाँच सिपाही लाईन आमद दे दीजिए।” कहते हैं एसपी ने वीडियो देखा और सेट से ही लाईन इंचार्ज को फोनकर नाम बताकर कहा इन्हें लाइन बुला लीजिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें