Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

सीता नवमी आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अपना घर’का सपना हुआ साकार…..

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर ग्रामीण समेत चार जिलों : के एसपी ट्रेनिंग पर रवाना, इन अफसरों को बनाया गया प्रभारी एसपी……

Jagbhan Yadav

Fri, Apr 3, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अस्थायी बदलाव किए गए हैं। चार जिलोें के एसपी को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। इनमें रायपुर ग्रामीण, कोंडागांव, जांजगीर-चांपा और गरियाबंद जिला के एसपी शामिल है। यह ट्रेनिंग 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार जांजगीर जिला के एसपी विजय पाण्डेय, कोंण्डागांव एसपी पंकज चंद्रा, गरियाबंद जिला एसपी वेदव्रत सिरमौर, रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिंहा का नाम शामिल है।

वहीं, जिन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, उनमें जांजगीर चांपा छसबल में पदस्थ विमल कुमार बैस को जांजगीर चापां जिले का एसपी बनाया गया है।

दुर्ग एसटीएम बघेरा में पदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल को कोण्डागांव एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस मुख्यालय में एसआईए के पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर को गरियाबंद एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

महासमुंद 20वीं वाहिनी छसबल में पदस्थ मनीषा ठाकुर को रायपुर ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देखें लिस्ट…

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें