गीदम में शिव महापुराण कथा की तैयारियाँ पूरी : 7–13 दिसंबर तक लाखों श्रद्धालुओं के पहुँचने की उम्मीद
Jagbhan Yadav
Sat, Nov 29, 2025
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 7 से 13 दिसंबर तक होने वाली शिव महापुराण कथा के लिए तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। हांसमपारा क्षेत्र में मंडी के पास लगभग 25 एकड़ ज़मीन पर विशाल डोम तैयार हो रहा है, जहाँ एक से डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है। पंडित प्रदीप मिश्रा इस सात दिवसीय कथा का प्रवचन देंगे, जिसके लिए क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है।
आयोजन समिति और जिला प्रशासन लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। समिति का कहना है कि मंच निर्माण, साउंड सिस्टम और लाइटिंग का काम तेज़ गति से पूरा किया जा रहा है। लगभग दो वर्षों से चल रही इस तैयारी का स्वरूप अब पूरी तरह दिखने लगा है।
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारी
प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतज़ाम किए हैं। लगभग 500 जवानों की तैनाती की जा रही है ताकि भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनी रहे। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के इलाकों में 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। शहर के महत्वपूर्ण मार्ग—बारसूर, दंतेवाड़ा और बीजापुर—पर सुरक्षा के लिए आउटटर कॉर्डन बनाया गया है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नज़र रखने की व्यवस्था की गई है।
Tags :
Shiva Mahapuran Geedam Dantewada News Pradeep Mishra Religious Event Chhattisgarh Updates Crowd Management Security Arrangement Devotees Gathering Spiritual Program
विज्ञापन
विज्ञापन