अमित शाह देर रात रायपुर पहुँचे : DGP-IG कॉन्फ्रेंस की तैयारियों की हुई तेज़ी से समीक्षा
Jagbhan Yadav
Fri, Nov 28, 2025
रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार देर रात विशेष विमान से रायपुर पहुँचे। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शाह के आगमन के साथ ही नया रायपुर में होने वाली DGP-IG कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को और तेज़ कर दिया गया है।
यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक IIM नया रायपुर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इस बार पहली बार SP रैंक के अधिकारियों को भी सम्मेलन में शामिल किया गया है, जिनके लिए विशेष सीटें लगाई गई हैं।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए माना एयरपोर्ट के आगमन गेट को आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है और यात्रियों को गेट-2 से प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है। सम्मेलन के दौरान नया रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री भी प्रतिबंधित रहेगी।
अमित शाह के पहुँचने के साथ ही अधिकारियों की तैनाती, मार्ग सुरक्षा और रहने की व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा रात में ही पूरी कर ली गई। रायपुर में बाहरी राज्यों से आने वाले 400 से अधिक वाहनों की बुकिंग की गई है, ताकि आने वाले अधिकारियों के आवागमन में कोई दिक्कत न हो।
Tags :
Amit Shah, Raipur, DGP-IG Conference, Chhattisgarh, Manna Airport, Security Arrangement, VIP Visit
विज्ञापन
विज्ञापन