Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त: 5 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

आज बड़े मंगल के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार,पढ़ें दैनिक राशिफल

यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का है उज्ज्वल प्रतीक - साय

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

मुस्कानों संग स्नेहिल पल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बीएलओ से दुर्व्यवहार : सरपंच पति ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मांगी माफी, किये थे अभद्र व्यवहार

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 5, 2025

एमसीबी। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में SIR कार्य में लगे बीएलओ के साथ हुई दुर्व्यवहार पर सरपंच पति ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर माफी मांगी है।

ग्राम पंचायत बिछियाटोला में 29 नवंबर 2025 को आयोजित ग्राम सभा के दौरान SIR कार्य में लगे बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुष्मिता तिवारी के साथ सरपंच पति दीप नारायण द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला अब प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है। ग्राम सभा में बाल विवाह मुक्त शपथ कार्यक्रम को लेकर सुष्मिता तिवारी सरपंच सोनकुंवर से औपचारिक चर्चा कर रही थीं, तभी सरपंच पति ने बीच में दखल देते हुए न सिर्फ सभा की प्रक्रिया में बाधा डाली, बल्कि दुर्व्यवहार कर सभा की गरिमा को ठेस पहुंचाई।

इससे पूर्व भी भारत निर्वाचन आयोग के तहत संचालित SIR पंचनामा कार्य के दौरान सरपंच सोनकुंवर को हस्ताक्षर करने से रोकने का मामला सामने आ चुका है। शिकायत के बाद केल्हारी तहसीलदार सतरूपा साहू ने हस्तक्षेप करते हुए सरपंच पति को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि SIR प्रक्रिया में सरपंच द्वारा हस्ताक्षर पंचनामा कराना पूरी तरह अनिवार्य है तथा कोई भी व्यक्ति शासकीय कार्य में अनधिकृत रूप से बाधा पैदा नहीं कर सकता।

SIR कार्य में लगे बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता किए जाने के बाद सरपंच पति दीप नारायण ने अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय केल्हारी में उपस्थित होकर एसडीएम इंदिरा मिश्रा के समक्ष अपने व्यवहार के लिए मौखिक और लिखीत रूप से माफी मांगी।

एसडीएम इंदिरा मिश्रा ने माफी स्वीकार करते हुए सख्त चेतावनी दी कि शासकीय कार्य में लगे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार, अवरोध या दबाव डालने जैसी घटनाओं को प्रशासन गंभीर अपराध की श्रेणी में मानता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में इस प्रकार की किसी भी घटना के दोहराव पर प्रशासन द्वारा कठोर और तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें