Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल

स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर अहम निर्णय

रायगढ़ को मिली नई सौगात

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Rupee Slide Continues : रुपए की हालत खराब, भारतीय करेंसी रिकॉर्ड लो ज़ोन में

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 12, 2025

Rupee historic low रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.56 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता एवं विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की भावना प्रभावित होने से रुपया दबाव में है। 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कीमती धातुओं की वैश्विक कीमतों में उछाल के बीच आयातकों द्वारा डॉलर की आक्रामक खरीद से भी रुपया पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशी विनिमय मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.43 पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 90.56 पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव से 24 पैसे की गिरावट दर्शाता है। 

रुपया बृहस्पतिवार को 38 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.37 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170.40 अंक चढ़कर 84,988.53 अंक पर जबकि निफ्टी 98.40 अंक की बढ़त के साथ 25,996.95 अंक पर पहुंच गया। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,020.94 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें