Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

वजह जान पुलिस भी हो गई हैरान

शाम की डायरेक्ट उड़ान इस दिन से चालू…

टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी

इस गांव के 52 लोग गिरफ्तार

, कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा आरोपी, गिरफ्तार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: क्रेडा द्वारा रिटेलर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन संपन्न…!

दुर्ग : ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी भारत सरकार (बीईई) एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ऊर्जा विभाग छ.ग. शासन के तत्वावधान में ऊर्जा संरक्षण आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत् आज 21 दिसम्बर 2023 को दुर्ग जिले में रिटेलर ट्रेनिंग प्रोग्राम मानक और लेबलिंग विषय पर होटल सेंट्रल पार्क सुपेला भिलाई में आयोजन किया गया। अधीक्षण अभियंता श्री भानुप्रताप के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बहुत अधिक रिटेलर एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित हुए। श्री भानुप्रताप, अधीक्षण अभियंता क्रेडा जोनल कार्यालय दुर्ग द्वारा कार्यक्रम में सम्बोधन के दौरान कहा गया कि आज के वर्तमान स्थिति में बढ़ती हुई जनसंख्या एवं उनके विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति को कम करने के लिए सबसे पहले जो हम ऊर्जा का उपयोग कर रहे है, उसे किस तरह से संरक्षण किया जाये और ऊर्जा दक्ष उपकरणों की आवश्यकता हमें क्यों हो रही है। https://x.com/jagrannews/status/1737875576302543261?s=46 https://www.instagram.com/reel/C1HB6FggJLX/?igsh=YzZhZTZiNWI3Nw== स्टार रेटिंग एवं लेबलिंग विषय के बारे में बताया गया तथा ऊर्जा संरक्षण अधिनियम-2001 के परिपालन किये जाने के लिए  रिटेलर के प्रतिनिधि को बताया गया। साथ ही बिजली बचाने के लिए तथा हमारे पास उपलब्ध संसाधन को बहुत समय तक उपयोग करने के लिए ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग एवं नवीनकरणी ऊर्जा जैसे – सौर ऊर्जा श्रोतों का अधिक से अधिक उपयोगों का बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार रेटेड उपकरण को अधिकाधिक आम जनता तक पहुंचाये जाने हेतु विद्युत उपकरण विक्रेताओं से अनुरोध किया गया। क्रेडा प्रधान कार्यालय रायपुर ऊर्जा प्रकोष्ठ से आये श्री निहार रंजन साहू परियोजना समन्वयक द्वारा वर्तमान परिस्थिति में ऊर्जा का निरंतर उपयोग एवं भारी मात्रा में हो रहे कार्बन उत्सर्जन के कारण प्राकृतिक आपदाओं, ग्लोबल वार्मिंग जैसे भयानक स्थिति उत्पन्न हो रही है, जो समस्त प्राणियों के लिए हानिकारक है, https://youtu.be/T1zfkYVoh0k?si=f5NVTY6ERY4NrDrX जिससे बचने के लिए सौर ऊर्जा संरक्षण अधिनियम-2001 तथा संसोधित विधेयक-2022 के तहत् भारत सरकार द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार वर्ष-2030 तक भारत में अपरांपरिक ऊर्जा श्रोत की उत्पादकता 500 गीगावॉट तक किये जाने का लक्ष्य अनुसार कार्य किया जाना है, एवं अधिक ऊर्जा खपत/कार्बन उत्सर्जन स्तर को न्यूनतम करने के लिए वर्ष-2070 तक उचित कदम उठाये जाकर शुन्य कार्बन उत्सर्जन वाला राष्ट्र बनाने की दिशा में भारत सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है।
तत्संबंधी विस्तृत जानकारी दिया गया तथा भविष्य में ऊर्जा दक्ष उपकरणों की आवश्यकताओं को आम आदमी तक पहंुचाने हेतु प्रयास करने के लिए ऊर्जा संरक्षण अधिनियम में सरकार द्वारा किये गये प्रावधान के बारे में जानकारी दिया गया तथा उपस्थित सभी प्रतिभागियों से फीड-बैक रिर्पाेट एवं जागरूकता हेतु प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित कर आपस में चर्चा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में श्री भानुप्रताप अधीक्षण अभियंता क्रेडा जोनल कार्यालय दुर्ग द्वारा सभी रिटेलरों को कार्यशाला में उपस्थित होने का अभिवादन करते हुए ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसेंसी स्टार रेटेड उपकरणों के मापदण्डों तथा स्टार रेटेड उपकरण हमारे लिए क्यों आवश्यक है, इनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। डॉ. प्रियंका पिचौरा, परियोजना समन्वयक द्वारा रिटेलर कैसे ग्राहक को बीईई स्टार रेटेड उपकरणों का उपयोग कर बिजली की बचत किया जा सकता है। https://x.com/ibc24news/status/1737859421521481972?s=46 उनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थित रिटेलरों को सभी उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए बीईई मोबाईल एप के उपयोग एवं स्टार रेटेड उपकरणों को पहचान करने के बारे मंे विस्तार पूर्वक बताया गया। उक्त कार्यक्रम में वर्षा बघेल सहायक अभियंता, श्री नितेश बंछोर सहायक अभियंता, श्रीमती तारिका दामले उप-अभियंता, श्री हरीश श्रीवास्तव उप-अभियंता, श्री विक्की चौधरी उप-अभियंता, सुश्री यामिनी देवांगन उप-अभियंता एवं क्रेडा के अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें