Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

CM साय की बैठक में कई अहम फैसले, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द लागू

हड़ताल की आशंका के बीच शासन का बड़ा निर्णय, अत्यावश्यक सेवाएं हुईं घोषित

, मकान सूचीकरण व मकानों की गणना कल से प्रारम्भ

चार कृषि आदान दुकानों के लाइसेंस 21 दिन के लिए निलंबित

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने सुलझाए लंबित प्रकरण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जिला सहकारी बैंक में केसीसी लोन की राशि में गबन : वसूली की प्रक्रिया जारी

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में केसीसी लोन में बड़े पैमाने में गड़बड़ी उजागर हो रही है. दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्रांच में भी KCC लोन के नाम पर फर्जीवाडा हुआ. दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अधीन आने वाले नवागढ़ और नेवसा सेवा सहकारी सोसाइटी से करीब एक करोड़ 97 लाख रुपए का गबन उजगार हुआ है. इस मामले में कार्रवाई के साथ ही गबन की राशि की वसूली प्रक्रिया जारी है.

केसीसी लोन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने बताया कि यह मामला 2021 में हुआ. दुर्ग जिला में बेमेतरा जिला के अंतर्गत नवागढ़ सोसायटी और नेवसा सोसायटी में बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ. उप पंजीयक को घटना के बारे में बताया गया. जिसके बाद धारा 64 के तहत अध्यक्ष और शाखा प्रबंधक को नोटिस दिया गया. इस मामले की जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरे मामले में बैंक के कर्मचारी की संलिप्तता है जिसे अपने वरिष्ठ अधिकारियों का संरक्षण मिला और उनसे करीब 2 करोड़ की राशि में हेरफेर की.

1 करोड़ 97 लाख का गबन

प्रीतपाल बेलचंदन ने बताया कि नरेंद्र ठाकुर नाम के बैंक कर्मचारी ने विकासखंड में गलत ढंग से वातावरण बनाकर नियम विपरीत काम केसीसी होल्डर के साथ किया. दोनों सोसायटी में करीब 2 करोड़ रुपये का गबन किया गया.

गबन की राशि की वसूली

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने आगे बताया कि इस मामले में आरोपी बैंक कर्मचारी पर एफआईआर की गई. उसे टर्मिनेट किया गया. अभी भी एफआईआर के लिए बैंक अधिकारी संपर्क में रहते हैं. स्थानीय पुलिस में शिकायत की गई. पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है. सहकारी बैंक से गबन की राशि की वसूली की प्रक्रिया जारी है.

अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने आरोप लगाया कि इस मामले में बैंक के अधिकारी संलिप्त रहे हैं. जो राजनेताओं के संरक्षण में रहे हैं उनकी मिलीभगत से बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है. आरोपियों को सजा दी गई है लेकिन सिर्फ सजा काफी नहीं है, बैंक की राशि की भी वसूली होना है, जो की जा रही है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें