छत्तीसगढ़ : सिलतरा में मोबाइल शॉप की दीवार तोड़ी, चोर 57 फोन उठा ले गए
Jagbhan Yadav
Sun, Nov 30, 2025
रायपुर के सिलतरा इलाके में देर रात एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए चोरों ने पीछे की दीवार में गोलाकार छेद कर अंदर प्रवेश किया। घटना उस समय हुई जब दुकान मालिक हेमंत वर्मा और गजेन्द्र वर्मा शादी समारोह में शामिल होने घर गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने शटर नहीं तोड़ा, बल्कि दीवार काटकर सीधे दुकान के अंदर पहुंचे और वहाँ रखे करीब 57 एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
अगली सुबह जब दुकान खोली गई, तो दुकान के पिछले हिस्से में टूटी दीवार और खाली मोबाइल रैक देखकर मालिकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। परिवार ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। यह वारदात इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
Tags :
#RaipurNews #Siltara #MobileTheft #CrimeUpdate #Chhattisgarh
विज्ञापन
विज्ञापन