Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर अहम निर्णय

रायगढ़ को मिली नई सौगात

फांसी देने की मांग को लेकर दिया ज्

तिरंगा चौक तक गूंजे विरोध के नारे

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ : रायपुर में पांच दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप: देशभर से आएंगे 40 से ज्यादा अस्पतालों के विशेषज्ञ, मुफ्त जांच और इलाज

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 13, 2025

राजधानी रायपुर में 18 दिसंबर से एक ऐतिहासिक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जो पांच दिनों तक चलेगा। इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से आए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर आम नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।

यह मेगा हेल्थ कैंप छत्तीसगढ़ शासन के संबंधित विभागों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर की अनेक सामाजिक संस्थाएं भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगी। शिविर के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्वयंसेवी संगठन मरीजों के पंजीयन, मार्गदर्शन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयोजकों के अनुसार, कैंप में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद सहित देश के कई बड़े शहरों से 40 से अधिक अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। यहां कैंसर, हृदय रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, अस्थि रोग, बांझपन जैसी गंभीर बीमारियों की नि:शुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही आयुर्वेद पद्धति से भी उपचार और परामर्श दिया जाएगा।

Tags :

#RaipurNews #MegaHealthCamp #FreeMedicalCamp #ChhattisgarhNews #HealthServices #SuperSpecialistDoctors #CMVishnudeoSai #PublicHealth #RaipurUpdate

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें