Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

TMC 103 पर, असम में BJP को बहुमत, तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK 74 सीट

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम—बारिश, ओले और तेज आंधी का अलर्ट

: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्

वित्त मंत्री चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार का प्रोत्साहन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

DSP पर लव-स्कैम का आरोप: : कारोबारी से लग्जरी गिफ्ट से लेकर करोड़ों तक की उगाही, चैट वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 10, 2025

छत्तीसगढ़ रायपुर में एक चर्चित और सनसनीखेज मामले ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। स्थानीय कारोबारी दीपक टंडन ने महिला DSP कल्पना वर्मा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले प्रेम–संबंध बनाकर उनका विश्वास जीता और फिर इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए करोड़ों रुपये, महँगे गहने और लग्जरी गिफ्ट अपने नाम करवा लिए। कारोबारी का दावा है कि DSP ने शादी का झांसा देकर उन्हें लगातार आर्थिक रूप से नुकसान पहुँचाया, जिसमें हीरे की अंगूठी, सोने की चेन, एक इनोवा कार और तकरीबन ढाई करोड़ रुपये तक की उगाही शामिल है।

आरोप लगाने वाले के अनुसार—जब उसने संबंध से पीछे हटने या आर्थिक लेन-देन रोकने की बात कही, तो DSP ने उसे फर्जी केस में फँसाने और जेल भेजने तक की धमकी दी। मामला तब और तूल पकड़ गया जब कथित व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इन चैट्स में पैसों और गिफ्ट्स से जुड़े संदेशों को कारोबारी ने अपनी शिकायत का आधार बताया है।

दूसरी ओर, DSP कल्पना वर्मा ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह एक सोची-समझी साज़िश है, जिसका मकसद उनकी छवि खराब करना है। वे इस पूरे विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही हैं।

फिलहाल, मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँच चुका है और जांच टीम तथ्यों, सबूतों एवं वायरल चैट्स की सत्यता की जांच कर रही है। यह पूरा प्रकरण राज्य में पुलिस-नागरिक संबंधों और शक्ति-संतुलन की बहस को भी नया मोड़ दे रहा है।

Tags :

#RaipurDSPCase #LoveScam #CrimeNews #ChhattisgarhNews #ViralChat #PoliceControversy #BreakingNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें