Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर अहम निर्णय

रायगढ़ को मिली नई सौगात

फांसी देने की मांग को लेकर दिया ज्

तिरंगा चौक तक गूंजे विरोध के नारे

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ : धान खरीदी में रिश्वतखोरी पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: नर्दहा समिति का कर्मचारी बर्खास्त

Jagbhan Yadav

Sun, Dec 14, 2025

रायपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। किसानों से अवैध वसूली के गंभीर आरोपों में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति नर्दहा के एक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर की गई।

किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि संबंधित कर्मचारी टोकन जारी करने और धान की गुणवत्ता में कमी बताने के नाम पर दबाव बनाकर अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने आरंग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को जांच सौंपी। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, जिला रायपुर द्वारा कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि धान खरीदी व्यवस्था को किसान हितैषी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में उठाया गया ठोस कदम है।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं तो दोषियों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। किसानों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध मांग या अनियमितता की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें