रायपुर में चाकू की नोक पर लूट से हड़कंप: : 24 घंटे FIR न होने से सवालों में पुलिस कार्यवाही
Jagbhan Yadav
Sat, Dec 13, 2025
रायपुर। राजधानी के तेलघानी नाका चौक पर हुई चाकू की नोक पर लूट की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन बदमाशों ने राजस्थानी व्यापारी को रास्ते में घेरकर न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी, बल्कि उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन करीब 24 घंटे बाद जाकर FIR दर्ज की गई।
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह रोज़ की तरह काम खत्म कर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने विवाद का बहाना बनाकर उसे रोका। अचानक एक युवक ने चाकू निकाल लिया, जबकि बाकी दो ने उसे घेर लिया। डर के कारण व्यापारी विरोध नहीं कर सका और बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस कार्रवाई होती तो आरोपियों को पकड़ना आसान होता। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान में जुटी है।
Tags :
#Hashtags: #RaipurNews #CrimeInRaipur #KnifePointLoot #PoliceDelay #ChhattisgarhCrime
विज्ञापन
विज्ञापन