Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का है उज्ज्वल प्रतीक - साय

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

मुस्कानों संग स्नेहिल पल

समृद्ध बनाना ही हमारा संकल्प - सीएम साय

रविशंकर नाम से गूंजा गांव का आंगन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ान संकट गहराया : तीन दिन में 54 फ्लाइटें रद्द, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Jagbhan Yadav

Mon, Dec 8, 2025

रायपुर एयरपोर्ट इन दिनों गंभीर उड़ान संचालन संकट से जूझ रहा है। बीते तीन दिनों में कुल 54 फ्लाइटें रद्द हो चुकी हैं, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे तक ही शहर से उड़ान भरने वाली 6 फ्लाइटें रद्द कर दी गईं, जिनमें से 5 इंडिगो एयरलाइंस की थीं। रद्द हुई उड़ानों में रायपुर से मुंबई की दो, हैदराबाद की दो और बेंगलुरु की एक फ्लाइट शामिल रही। अचानक बढ़े इस संकट के कारण ट्रेनों और बसों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि लोग वैकल्पिक साधनों का रुख कर रहे हैं।

इसी प्रकार रायपुर आने वाली पाँच फ्लाइटें भी रद्द की गईं, जिनमें चार इंडिगो की थीं। इनमें एक फ्लाइट बेंगलुरु और तीन हैदराबाद से आने वाली थीं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यह आंकड़े सुबह 11 बजे तक के हैं, जबकि दिनभर में और भी कई फ्लाइटें कैंसिल, डायवर्ट या डिले हो सकती हैं। लगातार रद्द हो रही उड़ानों ने यात्रियों को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है, क्योंकि एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

यात्रियों का कहना है कि न तो इंडिगो एयरलाइंस और न ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ठीक से जवाब दे रही है। जब मीडिया ने एयरपोर्ट डायरेक्टर सी.के. लहरा से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने मीटिंग का हवाला देकर कॉल काट दिया और बाद में फोन रिसीव भी नहीं किया। स्थिति यह है कि एयरलाइंस की ओर से भी इस संकट पर कोई जिम्मेदार बयान देने को तैयार नहीं है। ऐसे में रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन का संकट और गहराता जा रहा है, जिसका सीधा असर यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ रहा है।

Tags :

Raipur Airport Indigo Airlines Flight Cancellation Chhattisgarh News Travel Disruption Aviation Crisis Raipur Latest Update

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें