छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज : कड़ाके की ठंड के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Jagbhan Yadav
Mon, Dec 1, 2025
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के तापमान में आने वाले दो दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिम बंगाल में बने नए सिस्टम के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबादी की संभावना है। जिस कारण से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, कई जिलों में शीतलहर की भी संभावना है। शीतलहर को देखते हुए हेल्थ विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
किन जिलों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर, धमतरी, महासमुंद और रायपुर-बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के असर के कारण दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमना में गिरावट होगी और ठंड में वृद्धि होगी।
कैसा है राजधानी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में भी ठंड दस्तक दे रही है। हालांकि यहां कड़ाके की ठंड के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जिस कारण से दिन और रात के तापामान में गिरावट होगी। सर्द हवाओं के कारण राजधानी रायपुर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन