Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

कुंडू के अंग दान से दो को मिला नया जीवन

ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कई अहम मुद्दों पर लगेगी मुहर

इस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 165 का हुआ ट्रांसफर...देखिये लिस्ट..!!

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: रायपुर में सियासी भूचाल: भूपेश बघेल के करीबी टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Mon, Nov 18, 2024

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ख़ास रहे IAS टामन सिंह सोनवानी को आज सीबीआई ने 45 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि टामन सिंह सोनवानी की नियुक्ति शुरू से विवादस्पद रही है। सोनवानी को राजनीतिक हलकों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बहुत क़रीबी माना जाता रहा है और यह भी कहा जाता रहा कि टामन सिंह सोनवानी की नियुक्ति एक बहुत ही सोची समझी रणनीति के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई थी। ताकि वे अपने चहेतों और रिश्तेदारों की नियुक्तियां पीछे के दरवाज़े से कर सकें। इसीलिए सोनवानी की नियुक्ति के बाद यह विवाद बढ़े और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार विवादों में आई और उसकी रणनीति आज ये हुई कि टामन सिंह सोनवानी की गिरफ़्तारी सीबीआई ने कर ली।

राज्य सेवा परीक्षा घोटाले में फंसे पीएससी के पूर्व चेयरमैन IAS टामन सिंह सोनवानी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने कुछ महीने पहले सोनवानी के घर छापेमारी भी की थी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी सीबीआई ने की है। आपको बता दें पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। कुछ माह पूर्व सोनवानी के घर पर सीबीआई दबिश भी दी है। अब खबर आ रही है कि पूर्व आईएएस और सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सोमवार को मामले में आरोपित सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि CBI ने कुछ महीने पहले ही सोनवानी के घर पर छापा मारा था, जिसके बाद अब उनकी गिरफ्तारी की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें