Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अपना घर’का सपना हुआ साकार…..

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: मंत्री नेताम

बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : सीएम साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मामूली विवाद पर दो परिवारों में खूनी झड़प, : पुलिस ने 5 को भेजा जेल

Jagbhan Yadav

Wed, Apr 8, 2026

 बिलासपुर ;- के सकरी थाना क्षेत्र के आवास पारा पेंडारी में मामूली विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया जब पड़ोसियों ने एकजुट होकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना 6 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे की है, जब प्रार्थी राजा बघेल के परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे, तभी पड़ोस में रहने वाले अर्जुन, लक्ष्मण, दिलीप और सुमित्रा बघेल ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी आरोपी धारदार हथियार और लाठियों से लैस होकर आए और प्रार्थी के परिवार के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे।

इस हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें उषा बघेल की हालत गंभीर है और उनका उपचार सिम्स अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और हमले में शामिल चार मुख्य आरोपियों सहित एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत  मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।..

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें