Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

साव

पूरब और दक्षिण-पूर्व की ओर किया विस्तार : शर्मा

डॉ. पाण्डेय

भाजपा

को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर : कर्ज लेकर घर बना रहे गरीब हितग्राही परेशान, भुगतान रोकने पर विपक्ष ने निगम पर बोला हमला

Jagbhan Yadav

Mon, Dec 8, 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली किश्तों में लगातार हो रही देरी ने रायपुर के सैकड़ों हितग्राहियों को कठिन परिस्थितियों में धकेल दिया है। सोमवार को इस मुद्दे ने बड़ा रूप ले लिया, जब शहर के विभिन्न वार्डों से आए कांग्रेस नेताओं और हितग्राहियों ने नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में वे परिवार भी शामिल थे, जो घर निर्माण के लिए कर्ज लेकर काम शुरू कर चुके हैं, लेकिन सरकारी किश्तें समय पर न मिल पाने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।

कई हितग्राहियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने रिश्तेदारों से उधार लेकर, गहने गिरवी रखकर और छोटे–छोटे कर्ज लेकर घर बनाने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद उनके खातों में योजना की राशि नहीं पहुंची। मजबूरी में कई परिवार अभी भी किराए के मकानों में रहने को विवश हैं, जबकि सरकार की ओर से सहायता प्राप्त होने की आशा में उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति तक दांव पर लगा दी।

कुछ दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया था कि लगभग 800 हितग्राहियों को योजना की किश्त नहीं मिली है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि योजना में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद भी नगर निगम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। निगम अधिकारियों ने पूर्व में भुगतान जारी करने का आश्वासन दिया था, किंतु आज तक किसी भी पात्र हितग्राही को राशि प्राप्त नहीं हुई।

प्रदर्शन में 40 से अधिक वार्डों—जैसे सद्दीपुर, फुंडहर, वीरभद्र नगर, छोटा अशोक नगर, गुढ़ियारी, राजेंद्र नगर, अमलीडीह और महात्मा गांधी नगर—से 120 से ज्यादा हितग्राही उपस्थित रहे। उन्होंने अपने-अपने अनुभव साझा किए और जल्द से जल्द किश्त जारी करने की मांग उठाई।

Tags :

PM Awas Yojana Raipur News Kisht Delay Nagar Nigam Protest Congress Protest Awas Yojana Beneficiaries Raipur Politics Government Scheme Issues

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें