Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

कुंडू के अंग दान से दो को मिला नया जीवन

ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कई अहम मुद्दों पर लगेगी मुहर

इस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 165 का हुआ ट्रांसफर...देखिये लिस्ट..!!

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: ट्रेन में चढ़ने की होड़ में रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़- घायल हुए लोग..

Jagbhan Yadav

Sun, Oct 27, 2024

 

भगदड़ की यह घटना बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई है।

 

 

मुंबई। ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी के बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में घायल हुए लोगों को भाभा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है‌। भगदड़ की यह घटना बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई है। रविवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा स्थित रेलवे स्टेशन पर उस समय बुरी तरह से भगदड़ मच गई जब स्टेशन पर पहुंची बांद्रा- गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी में लोग एक-दूसरे को पीछे धकेलने लगे।

 

मुंबई के बांद्रा टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

बांद्रा से गोरखपुर जा रही ट्रेन में चढ़ते समय भगदड़

घटना में 9 लोग घायल, बीएमसी के मुताबिक 2 लोगों की स्थिति गंभीर

घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई।

 

 

भगदड़ के दौरान अनेक लोग रेलवे स्टेशन पर गिर गए, जिसके चलते घायल हुए 40 वर्षीय शब्बीर अब्दुल रहमान, 28 वर्षीय परमेश्वर सुखदार गुप्ता, 30 वर्षीय रविंद्र हरिहर, 29 वर्षीय रामसेवक, 27 वर्षीय संजय, 18 वर्षीय दिव्यांशु, 25 वर्षीय मोहम्मद शरीफ, 19 वर्षीय इंद्रजीत साहनी तथा 18 वर्ष से नूर मोहम्मद शेख को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें